Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

मंडला: कटरा ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान, दीपदान से जल संरक्षण का दिया संदेश

Mandla, Mandla | Jun 18, 2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर गतिविधियां संचालित कीं। इसी क्रम में गुरुवार 6 बजे विकासखंड मंडला के ग्राम कटरा स्थित प्राचीन बावड़ी में श्रमदान, पूजन और दीपदान कार्यक्रम किया गया। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में हुए।

MORE NEWS

जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार कर रहे जनकल्याण शिविर - मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके

बम्हनी में आयोजित जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को किया लाभान्वित

 नगर परिषद बम्हनी बंजर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए।
 श्रीमती उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करे। उन्होंने नागरिकों से भी शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey

जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार कर रहे जनकल्याण शिविर - मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके बम्हनी में आयोजित जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को किया लाभान्वित नगर परिषद बम्हनी बंजर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए। श्रीमती उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करे। उन्होंने नागरिकों से भी शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी

 भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्था द्वारा मंडला जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नैनपुर, बीजाडांडी, मोहगांव और मंडला विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए।
 वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, बचत की आदत, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। संस्था के ब्लॉक समन्वयकों ने हितग्राही मूलक योजनाओं की पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें।
 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्था द्वारा मंडला जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नैनपुर, बीजाडांडी, मोहगांव और मंडला विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए। वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, बचत की आदत, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। संस्था के ब्लॉक समन्वयकों ने हितग्राही मूलक योजनाओं की पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

कटरा की प्राचीन बावड़ी में मना बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर की सफाई
जन अभियान परिषद का आयोजन

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे व सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम कटरा की प्राचीन बावड़ी में बावड़ी उत्सव मनाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की गई, फिर आरती-पूजन के बाद दीपदान किया गया।  

गोंड राजवंश की धरोहर है बावड़ी

 जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 16वीं शताब्दी में गोंड शासक रानी दुर्गावती और राजा हृदय शाह के काल में मुसाफिरों व सैनिकों के लिए यह बावड़ी बनवाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। विकास खंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।  

समाजकार्य छात्रों को प्रमाण पत्र

 पूरे माह जल स्त्रोतों की सफाई में योगदान देने वाले बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू के छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष रजक, श्रीमती रागिनी हरदहा, श्री आशीष नामदेव, नवांकुर संस्था के श्री जितेन्द्र लारेश्वर, ग्राम विकास समिति पदाधिकारी श्रीमती प्रेमकुमारी रघुवंशी, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

कटरा की प्राचीन बावड़ी में मना बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर की सफाई जन अभियान परिषद का आयोजन कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे व सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम कटरा की प्राचीन बावड़ी में बावड़ी उत्सव मनाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की गई, फिर आरती-पूजन के बाद दीपदान किया गया। गोंड राजवंश की धरोहर है बावड़ी जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 16वीं शताब्दी में गोंड शासक रानी दुर्गावती और राजा हृदय शाह के काल में मुसाफिरों व सैनिकों के लिए यह बावड़ी बनवाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। विकास खंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। समाजकार्य छात्रों को प्रमाण पत्र पूरे माह जल स्त्रोतों की सफाई में योगदान देने वाले बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू के छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष रजक, श्रीमती रागिनी हरदहा, श्री आशीष नामदेव, नवांकुर संस्था के श्री जितेन्द्र लारेश्वर, ग्राम विकास समिति पदाधिकारी श्रीमती प्रेमकुमारी रघुवंशी, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नियमित योग अभ्यास

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिलेभर में योग संबंधी गतिविधियों एवं अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के प्रमुख स्थलों पर प्रतिदिन योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग दिवस के पूर्व जिले में विभिन्न योगासनों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है, जिनमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भुजंगासन, गोमुखासन, वज्रासन, मकरासन, धनुरासन, नौकासन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने योग के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग तनाव को कम करने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से ‘‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’’ के संदेश के साथ जिलेभर में योग जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए समय निकालें और स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

नौकासन

 नौकासन योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसमें शरीर की आकृति नाव (नौका) जैसी दिखाई देती है।

करने की विधि

1. समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
2. दोनों पैरों को साथ रखें और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
3. गहरी सांस लेते हुए सिर, कंधे, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं।
4. हाथों को पैरों की ओर सीधा रखें।
5. शरीर का भार नितंबों पर संतुलित करें।
6. सामान्य श्वास लेते हुए 10-30 सेकंड तक स्थिति बनाए रखें।
7. धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

लाभ

1. पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
2. पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
3. कमर और पीठ को मजबूत करता है।
4. पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक है।
5. एकाग्रता और संतुलन बढ़ाता है।

सावधानियाँ

1. गर्भावस्था में न करें।
2. गंभीर कमर दर्द, हर्निया या हाल की सर्जरी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
3. उच्च रक्तचाप या हृदय रोग वाले व्यक्ति विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करें।
4. यह आसन प्रातः खाली पेट करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Ayush, Madhya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नियमित योग अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिलेभर में योग संबंधी गतिविधियों एवं अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के प्रमुख स्थलों पर प्रतिदिन योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग दिवस के पूर्व जिले में विभिन्न योगासनों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है, जिनमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भुजंगासन, गोमुखासन, वज्रासन, मकरासन, धनुरासन, नौकासन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने योग के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग तनाव को कम करने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से ‘‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’’ के संदेश के साथ जिलेभर में योग जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए समय निकालें और स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं। नौकासन नौकासन योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसमें शरीर की आकृति नाव (नौका) जैसी दिखाई देती है। करने की विधि 1. समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं। 2. दोनों पैरों को साथ रखें और हाथों को शरीर के बगल में रखें। 3. गहरी सांस लेते हुए सिर, कंधे, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। 4. हाथों को पैरों की ओर सीधा रखें। 5. शरीर का भार नितंबों पर संतुलित करें। 6. सामान्य श्वास लेते हुए 10-30 सेकंड तक स्थिति बनाए रखें। 7. धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। लाभ 1. पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। 2. पाचन तंत्र को बेहतर करता है। 3. कमर और पीठ को मजबूत करता है। 4. पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक है। 5. एकाग्रता और संतुलन बढ़ाता है। सावधानियाँ 1. गर्भावस्था में न करें। 2. गंभीर कमर दर्द, हर्निया या हाल की सर्जरी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। 3. उच्च रक्तचाप या हृदय रोग वाले व्यक्ति विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करें। 4. यह आसन प्रातः खाली पेट करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Ayush, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #Mandla 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh

#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #Mandla Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026