कालंद्री पुलिस ने सिरोही में दो दिन के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 14 किलो 100 ग्राम अफीम और 42 किलो 170 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बाइक और एक कार भी जब्त की है। सिरोही एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर कालंद्री थाना अधिकारी गं