पटना ग्रामीण: बाकरगंज और मंदिरी नाले पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मंत्री नितिन नबीन और जीवेश मिश्रा पहुंचे
बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत बाकरगंज नाले पर चल रहे लगभग 1400 मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य और मंदिरी नाले पर चल रहे नाला और सड़क निर्माण कार्य का बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन और जीवेश मिश्रा ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।