लखीसराय: शहर के कवैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो लोग जख्मी किया जा रहा उपचार।
शहर के कवैया थाना क्षेत्र के बाईपास मुखय मार्ग पर ट्रैक्टर एवं स्कूटी की टक्कर में स्कूटी पर सवार दो लोग जख्मी हो गए जिसे कवैया थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर लाली पहाड़ी गौतम दास के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार एवं नरेश साव के16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई।जिनका उपचार जारी है।