लखीसराय: अशोक धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जिला अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर रही है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परंपरा है। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।