लखीसराय: कवैया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को बायपास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास से पुलिस ने दो युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जिले जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाईपास में चोरी की बाइक के साथ दो युवक को पकड़ा गया है। जिसकी पहचान अस्टघट्टी निवासी अरुण राम के पुत्र सुभाष कुमार तथा सोनिया पोखर निवासी अनिल चौधरी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।