भभुआ: भभुआ वार्ड 25 में कन्या मध्य विद्यालय हटाने के विरोध में छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचे शिक्षा विभाग
Bhabua, Kaimur | Aug 11, 2025 भभुआ वार्ड 25 में कन्या मध्य विद्यालय हटाने को लेकर विरोध में छात्राएं एवं अभिभावक आज सोमवार को 11:30 बजे शिक्षा विभाग पहुंचे। अभिभावकों का कहना है कि कन्या मध्य विद्यालय लड़कियों की पढ़ाई के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। यहां केवल छात्राएं ही पढती है और पढ़ाई की गुणवत्ता भी अच्छी है। इसको हटाकर दूसरे विद्यालय में समायोजन नहीं करना चाहिए।