बक्सर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के तीन आरोपियों समेत 28 गिरफ्तार, ₹50400 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 17, 2026 जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कल 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 50400 जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में आर्म्स एक्ट के मामले में तीन, दहेज हत्याकांड में एक तथा आईंटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।