पट्टी: जजनीपुर गांव से नगदी व गहने लेकर एक मासूम को घर छोड़कर प्रेमी संग विवाहित महिला फरार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत जजनीपुर गांव से एक विवाहिता अपने एक वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। आरोप है कि विवाहिता घर में रखे 56 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। मामले में पीड़ित पति ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति के अनुसार उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व