मखदुमपुर: सुल्तानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत
गुरुवार की शाम विसुनगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गया । मृतक किसान सरगुन शर्मा बताए जाते हैं जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर गांव निवासी किसान सरगुन शर्मा अपने गांव के बधार में धान रोपनी का कार्य कर रहे थे ।इसी दौरान गुरुवार की शाम आई तेज पानी के साथ गिरे आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गया।