शामली: झिंझाना के सींगरा क्षेत्र में खेत पर शराब पीने से रोकने पर दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से किया हमला
Shamli, Shamli | May 30, 2026 झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी किसान अजमेर अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां पर 5 युवक शराब पी रहे थे। खेत पर शराब पीने का विरोध करने पर हमलावरों ने किसान और मौके पर पहुंचे उसके भाई पर लाठी व धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।