राजगढ़: शिकायतों का समाधान नहीं करने पर कलेक्टर ने 'संवाद से समाधान' कार्यक्रम में जताई नाराज़गी
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत पीएचई विभाग से संबंधित पांच शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने शिकायतों का संतुष्टिक प्रमुख निराकरण नहीं करने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई और विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।