मेहदावल: नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के 9 छात्रों का अटल आवासीय विद्यालय में चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली स्थित नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब विद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं का चयन अटल आवासीय विद्यालय के लिए हुआ। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।विद्यालय परिवार ने चयनित छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर तथा फूल-मालाओं से सम्