मटौंध क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
#बांदा। जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है।
पुलिस की जांच में मृतक की पहचान थाना तिंदवारी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Atarra, Banda | Aug 4, 2026