बक्सर: बक्सर में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह, मंत्रियों और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | May 31, 2026 बक्सर वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर बक्सर में महाराणा फाउंडेशन द्वारा भव्य उत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक संतोष निराला शामिल रहे।