प्रतापगढ़: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली यातायात जागरूकता वाहन रैली, माहभर चला अभियान संपन्न
प्रतापगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यातायात पुलिस द्वारा एक जून से 30 जून तक चलाए गए सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान का मंगलवार को वाहन रैली के साथ समापन किया गया। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर कलेक