जगदीशपुर: नरगाकोठी विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी, चंपानगर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण के वेश में सजे भैया-बहनों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।