शिकोहाबाद: पाढ़म सचिवालय में फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगा विशेष कैंप, किसान हुए उमड़
विकास खंड एका की ग्राम पंचायत पाढ़म सचिवालय में शासनादेश के तहत फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां सचिव सुनील कुमार और लेखपाल रणजीत सिंह द्वारा किसानों की रजिस्ट्री का कार्य किया गया, कैंप में बुधवार दोपहर एक बजे तक कुल 13 फार्मर रजिस्ट्रियां पूरी की गईं, जबकि 7 नामों में संशोधन किया गया और एक विरासत ऑनलाइन दर्ज की गई।