तालबेहट: तालबेहट क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के मामले में सीओ ने दी जानकारी, आरोपी किया गया गिरफ्तार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा मंगलवार को नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया उक्त मामले में पीड़ित ने तालबेहट कोतवाली में शिकायत दी,उक्त मामले को लेकर सीओ आशीष मिश्रा ने बुधवार को सुबह के करीब 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और थाने पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज है, कार्रवाई जारी है।