करछना: रीवा महोरी ग्राम सभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के माध्यम से बीमारियों को भगाने का लिया गया संकल्प
करछना क्षेत्र के रीवा महोरी ग्राम सभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रयागराज समाज उत्थान समिति कचरी करछना के प्रबंधक एवं समाजसेवी योग गुरु डॉ कुलभूषण सिंह पटेल ने विभिन्न गतिविधियों पर योगासन कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक क्रिया में अपना कर बीमारी भगाने का संकल्प लिया।