गुमला: दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
Gumla, Gumla | Jul 2, 2025 झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने डीसी को आवेदन देकर विभिन्न गाँव से आकर शहर के विभिन्न जगह में काम के तलाश करने में आने वाले दिहाड़ी मजदूरों को उत्पन्न समस्या के निराकरण की मांग की है।आवेदन में देवकी ने कहा है कि चौराहों में गाँव के बेरोजगार महिला पुरुष दो वक्त की रोटी के लिए काम की तालाश में भटकते हैं।