मंझनपुर: छोटा अड़हरा में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, 8 साल पहले लड़की भगाकर की थी शादी, आरोपी फरार
कौशांबी में कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद था। युवक ने 8 साल पहले गांव की ही लड़की को भगाकर शादी कर लिया था। जिसके बाद से युवक गांव नहीं आता था। कुछ दिन पहले ही युवक गांव आया था। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो घेरकर दबंगों ने पीट दिया जिसमें मौत हो गई।