गोंडा: शौच को निकली धानेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 साल की किशोरी हुई लापता रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी धानेपुर पुलिस
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 धानेपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी 15 साल की भतीजी जो कि मंद बुद्धि की है।बीते 15 फरवरी को भोर में शौच के लिए गयी थी और फिर लौटकर नहीं आई।इस पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला जिस पर पुलिस से शिकायत की गई है।