गोंडा: लोकसभा गोंडा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रेया वर्मा पहुंची गोंडा
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गोण्डा लोकसभा सीट से श्रेया वर्मा को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है, जो की गोण्डा से पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री रहे, स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की पोती हैं। गोंडा से अभी बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह सांसद हैं। मंगलवार को गोण्डा पहुंची श्रेया वर्मा ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लडूंगी।