गोंडा: जियाऊ पुरवा की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पिता ने दहेज की खातिर ससुरालीजनों पर मार डालने का लगाया आरोप
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 इटियाथोक थाना क्षेत्र के जियाऊ पूर्व की एक विवाहिता की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पिता की ओर से दहेज के खातिर ससुराली जनों पर मार डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है ।उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता मैंना देवी की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।