बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव में भूमि विवाद के चलते हुई हिंसक झड़प, 71 वर्षीय वृद्ध घायल
बछवारा थाना अंतर्गत चिरंजीवीपुर पंचायत के चिरंजीवीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की 71 वर्षीय वृद्ध को पिस्तौल के बढ़ से पीट कर घायल कर दिया गया।यह घटना मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे घटित हुई मौके पर उपस्थित लोगों ने उक्त घायल को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चल रहा है।