धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली थाना पर दर्ज हुआ मामला, पुलिस जुटी जांच में
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महिला का शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने राजस्थान मृत शरीर का सम्मान अधिनियम-2023 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत बुधवार दोपहर में एफआईआर दर्ज की है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दर्ज इस मामले में एंबुलेंस ड्राइवर, संचालक और मृतका के परिजनों को आरोपी बनाया गया है। अधिनियम के तहत शव का