झुंझुनू: झुंझुनूं सहित प्रदेश के सात रोडवेज डिपो में अनुबंध पर सिविल डिफेंस कर्मचारी लिए जाएंगे
झुंझुनूं समेत राजस्थान के सात रोडवेज डिपो में सिविल डिफेंस के लाइसेंसधारी कर्मचारियों की सेवाएं अनुबंध पर ली जाएंगी। इन्हें कंडक्टर (परिचालक) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। झुंझुनूं के अलावा कोटा, अजमेर, झालावाड़, भरतपुर, बीकानेर और राजसमंद डिपो में भी यह व्यवस्था लागू होगी। राजस्थान रोडवेज निगम के प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी जिए हैं।