झुंझुनू: झुंझुनू में 15 फरवरी से शुरू होगा तीन दिन का दीनी तबलीगी इज़्तिमा, लाखों लोग होंगे शामिल
झुंझुनू के मलसीसर रोड पर स्थित निजी सैकड़ो बीघा जमीन पर 15 फरवरी शनिवार से 3 दिन के लिए दीनी तब्लीगी इज़तेमा का आगाज होगा जिसके लिए शुक्रवार अल सुबह 5:00 से ही पूरे राजस्थान भर से लोग आने शुरू हो गए हैं, हम आपको बता दें कि 15,16,17 फरवरी 3 दिन तक चलने वाले इस दीनी तब्लीगी इज्त्मे में पूरे राजस्थान के लाखों लोग शामिल होंगे और देश में अमनो चैन की दुआ मांगेंगे