झुंझुनू: 14 फरवरी की रात को संपूर्ण जिले में गश्त करेंगे 7 पुलिस अधिकारी, झुंझुनूं एसपी ने दिए निर्देश
झुंझुनू SP शरद चौधरी ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे के आसपास एक आदेश जारी कर संपूर्ण झुंझुनू जिले की गश्त करने के लिए 7 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, नवलगढ़ DSP राजवीर सिंह पूरे जिले की गश्त करेंगे साथ ही अन्य 6 पुलिस अधिकारीयों को अलग-अलग क्षेत्र दिया गया है जिनमे झुंझुनू सदर थाना अधिकारी भी शामिल है सभी रात भर गश्त करेंगे ताकि कोई अनहोनी ना हो