झुंझुनू: झुंझुनू शहर में घरों में पानी ना आने पर कलेक्टर ने शिकायत के लिए टोल फ्री और लैंडलाइन नंबर जारी किए
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा के पास आए दिन शहर के विभिन्न वार्डों में पानी न आने की शिकायत बार-बार मिल रही थी इस पर जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के नगर खंड के अधिशासी अभियंता राकेश ओला से बात कर शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी करके टोल फ्री नंबर 1800 1210355 व लैंडलाइन नंबर 01592 232 636 जारी किए हैं इन पर आम जन पानी न आने पर शिकायत कर सकता है