झुंझुनू: सीआरपीएफ के पूर्व जवानों ने शहीद स्मारक पार्क झुंझुनूं में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनू के शहीद स्मारक पार्क में शहीद बेदी पर CRPF के पूर्व जवानों ने शुक्रवार दोपहर 12: बजे पुष्प अर्पित कर पुलवामा शहीद दिवस के उपलक्ष में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की,CRPF के पूर्व जवानों ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में करीब 40 जवान शहीद हो गए थे तब से हम 14 फरवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं और आज उनकी याद में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की