झुंझुनू: विश्विद्यालय अनुदान आयोग ने जेजेटी यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन पर आगामी पांच वर्षों के लिए लगाई रोक
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी विनियम और अकादमिक शर्तों का पालन नहीं करने पर झुंझुनूं की जेजेटी यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार यूजीसी ने विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले पर अगले 5 वर्षों के लिए बैन लगाया है। यूजीसी की विशेष स्टेडिंग कमेटी ने तत्काल प्रभाव से पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले पर रोक लगाई है।