दुधि: डुमरडीहा गांव के समीप रामलीला देखकर लौट रहे 3 युवक सड़क हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव के समीप रामलीला देखकर घर लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया ।