सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना की पुलिस ने मसूदन गांव से मारपीट मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पीरी बाजार थाना की पुलिस ने मसूदन गांव से मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले कारे सिंह के पुत्र सिकंदर सिंह उर्फ सिको सिंह को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे पीरी बाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह इसके जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. तीन लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 91/26 दर्ज किया गया है.