बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के कमरे में बंद कर युवक की पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज
बीसलपुर--दो दिन पूर्व शाम एक युवक 6:00 बजे लगभग कचहरी के सामने से घर की ओर जा रहा था। इसी समय चार युवक बाइकों से आए और बाइक पर युवक को जबरन बिठाकर वहां से अपने घर ले गए। जहां उसकी कमरे में बंद कर पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। मामले की प्राथमिकी पीड़ित ने कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कराई है।