पिथौरा: वन काष्ठागार में विभागीय कार्य को लेकर रेंजर व डिप्टी रेंजर के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट
पिथौरा के वन काष्ठागार में विभागीय कार्य को लेकर प्रभारी रेंजर अमरदीप साहू व डिप्टी रेंजर मेहतर सिंह ध्रुव के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद डिप्टी रेंजर रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु पिथौरा थाने पहुंचा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी मामले को सुलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।