हसनपुर: सैदनगंली में चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, युवक ने बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान
थाना सैद नगली नगर पंचायत स्थित जामा मस्जिद के निकट उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया इसी दौरान पूरी बाइक धु-धु कर जलने लगी और कुछ ही देर में आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाई और तुरंत पानी व मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।