सिराथू: शीतलपुर अन्दावा में घुसे एक हिरन को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को किया सुपुर्द
सिराथू तहसील क्षेत्र के शीतलपुर अन्दावा गाँव में शनिवार सुबह एक हिरन देखा गया था।कुत्तों से बचाने के लिए गाँव के लोगों ने इसको पकड़ लिया है।डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची है।वन विभाग को सूचना दी गई थी और कर्मचारियों के पहुंचने पर इस हिरन को सुपुर्द किया गया है।पूर्व में भी कई बार आसपास इलाके में भी हिरन पकड़े गए हैं।