नागौद: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 24 घंटे बाद मिली पीड़िता
Nagod, Satna | Oct 22, 2026 सतना। सतना जिले की रैगांव पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करन सिंह घोषी (27) निवासी सकरिया, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। करीब 24 घंटे बाद पीड़िता का पता चला।