पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना कैंपस में सिपाही की पत्नी का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
शनिवार की सुबह पीरबहोर थाना कैंपस स्थित पुलिस क्वार्टर के मकान से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर सुबह 10:00 बजे पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम प्रथम दृश्य हत्या का मामला लग रहा है। आरोपी सिपाही पति की तलाश की जा रही है।