गोरखपुर: बाढ़ खंड कार्यालय हमले के मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी तीनों को मिली जमानत
गोरखपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बाढ़ खंड कार्यालय में मुख्य अभियंता के सामने अधिशासी अभियंता यानी एक्ससीएन (XEN) पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को कैंट पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने इन्हें जमानत दे दी।आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या था।