सुपौल: हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, डीएम ने नहर सफाई व मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | May 25, 2026 सुपौल जिले में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को सावन कुमार ने प्रखंड सुपौल अंतर्गत ग्राम पंचायत लौकहा में सात निश्चय-03 योजना के तहत चल रहे हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया।