मेरठ: जानी थाने पर किसानों ने छह घंटे धरना दिया, बिजली तार और ट्यूबवेल चोरी से आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन की चेतावनी
Meerut, Meerut | May 2, 2026 मेरठ जनपद के थाना जानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली तार और ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं से परेशान किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान थाना जानी पहुंचे और लगभग छह घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।