बड़नगर: विधायक जितेंद्र पण्ड्या महावीर जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल
बड़नगर विधायक जितेंद्र पण्ड्या सोमवार 6 बजे लगभग महावीर जयंती के पावन अवसर पर गांधी चौक से प्रारंभ होकर बड़नगर में आयोजित भव्य चल समारोह में सम्मिलित होकर अपार हर्ष एवं गौरव का अनुभव हुआ। इस अवसर पर विधायक ने कहा भगवान महावीर स्वामी के अमर संदेश “जियो और जीने दो” एवं “अहिंसा परमो धर्मः” आज भी हमें सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।