बूंदी: नमाना के ग्रामीणों ने चोरी का सामान बेचते चोर को बूंदी से रंगे हाथों पकड़ा पुलिस के किया हवाले
Bundi, Bundi | Aug 27, 2024 बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के नमाना कस्बे में दो दिन पूर्व पांच स्थानों पर हुई चोरी के मामले में पुलिस की जगह ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चोर को चोरी का माल भेजते हुए बूंदी से पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सिंधिया की झोपड़ी निवासी चोर कालू लाल भील को बूंदी में चोरी का माल बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद आरोपी को नमाना पुलिस के हवाले कर दिया।