गया जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी एक नवविवाहिता अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। प्रतीक्षालय से शौच जाने की बात कहकर निकली महिला का मोबाइल बंद मिला और सीसीटीवी फुटेज में वह स्टेशन गेट से बाहर जाती दिखाई दी।