डुमरांव: बिजली गुल होने से लोगों में फूटा गुस्सा, डुमरांव पीएसएस कार्यालय पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Dumraon, Buxar | May 20, 2026 पुराना भोजपुर में बिजली आपूर्ति ठप होने और विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 12 बजे फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग स्थानीय पीएसएस (पावर सब स्टेशन) कार्यालय पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया।