गाज़ियाबाद: साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की जूता फैक्ट्री में बुधवार मध्य रात्रि आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगा प्रतीत हो रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।