बक्सर: करहंसी गांव के बाधार में आग से 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 सदर प्रखंड के करहंसी गांव के बाधार में अचानक लगी आग से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और करीब 12 से 13 बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अगलगी की घटना में गांव के किसान सुनील सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह और अरुण सिंह की मेहनत पर पानी फिर गया। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका।